IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; मिचेल स्टार्क की हुई एंट्री
IPL 2026, Rajasthan Royals vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 43वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शुक्रवार (1 मई) को सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
दिल्ली…

दिल्ली की टीम में चोट के बाद मिचेल सटार्क की वापसी हुई और वह इस सीजन अपना पहला मुकाबला खेल रहे हैं। इसके अलावा पथुम निसांका और आशुतोष शर्मा को भी इस मुकाबले के लिए मौका दिया गया है। वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम में रवि बिश्नोई और शुभम दुबे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है।
टीमें इस मैच के लिए
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनेवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, तुषार देशपांडे।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, काइल जैमीसन, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: डेविड मिलर, विपराज निगम, करुण नायर, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी डार।