IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार (2 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला…
IPL 2026, Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 का 44वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार (2 मई) को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई की टीम से इस मुकाबले में रघु शर्मा डेब्यू कर रहे हैं, जबकि अश्विनी कुमार की जगह कृष भगत को शामिल किया गया है। दूसरी ओर चेन्नई की टीम में गुरजपनीत सिंह की जगह रामकृष्ण को शामिल किया गया है और अकील हुसैन की जगह प्रशांत वीर की वापसी हुई है।
गौरतलब है कि इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। चेन्नई को अब तक खेले गए उसके 8 मैचों में सिर्फ 3 जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं मुंबई को अब तक खेले गए उसके 8 मेंचों में सिर्फ 2 जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है।
टीमें इस मैच के लिए
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, प्रशांत वीर, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: कार्तिक शर्मा, अकील हुसैन, सरफराज खान, मैट शॉर्ट और गुरजपनीत सिंह।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): विल जैक्स, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राज बावा, रघु शर्मा, मयंक रावत, शार्दुल ठाकुर, अश्वनी कुमार।