IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाज़ी; देखें प्लेइंग XI
SRH vs KKR, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार, 03 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में सनराइजर्स के कैप्टन पैट कमिंस ने टॉस जीतकर…
SRH vs KKR, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 45वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रविवार, 03 मई को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद में खेला जा रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले में सनराइजर्स के कैप्टन पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया है।
इन दोनों ही टीमों ने अपने कॉम्बिनेशन में दो बदलाव किए हैं। SRH की टीम में हर्ष दुबे की जगह हर्षल पटेल और नितीश कुमार रेड्डी (बीमार) की जगह स्मरण रविचंद्रन को जगह दी है। बात करें अगर KKR की टीम तो उन्होंने टिम सेफर्ट की जगह फिन एलन और रमनदीप सिंह की जगह मनीष पांडे को कॉम्बिनेशन में शामिल किया है।
ऐसी है दोनों टीमें
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), हर्षल पटेल, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा।
इम्पैक्ट प्लेयर: हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, लियाम लिविंगस्टोन, साकिब हुसैन, जीशान अंसारी।
कोलकाता नाइट राइडर्स: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नारायण, अनूकुल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर- फिन एलन, रमनदीप सिंह, तेजस्वी सिंह, नवदीप सैनी, टिम सेफर्ट।