IPL 2026: ट्रेविस हेड ने ठोका अर्धशतक, SRH ने KKR को दिया 166 रनों का लक्ष्य
SRH vs KKR, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 45वां मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां मेजबान टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने ट्रेविस हेड की अर्धशतकीय पारी के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 166 रनों का लक्ष्य रखा है।
…

इस मुकाबले में ट्रेविस हेड ने सनराइजर्स के लिए 28 गेंदों पर 9 चौके और 3 छक्के की मदद से 61 रन ठोके, वहीं ईशान किशन ने भी 29 गेंदों पर 4 चौके और 2 छक्के ठोककर 42 रनों की पारी खेली। हालांकि उनके अलावा टीम का कोई भी बल्लेबाज़ ज्यादा देर मैदान पर टिक नहीं सका जिस वज़ह से SRH की टीम 19 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 165 रन बनाकर ऑल आउट हुई।
बात करें अगर KKR के गेंदबाज़ों की तो वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवर में 36 रन देकर 3 विकेट लिए, वहीं सुनील नारायण और कार्तिक त्यागी ने 2-2 विकेट झटके।। इनके अलावा वैभव अरोड़ा, कैमरून ग्रीन और अनुकूल रॉय ने एक-एक हासिल किया।
कुल मिलाकर यहां से अब ये मुकाबला जीतने के लिए KKR को 166 रन बनाने होंगे। यहां देखें लाइव स्कोरकार्ड