IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, पंजाब किंग्स की पहले बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Gujarat Titans vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच रविवार (3 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया…
IPL 2026, Gujarat Titans vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 का 46वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच रविवार (3 मई) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। गुजरात की ओर से इस मुकाबले में शाहरुख खान की जगह निशांत सिंधु डेब्यू कर रहे हैं। वहीं पंजाब किंग्स की टीम में विजयकुमार वैशाख और जेवियर बार्टलेट की वापसी हुई है।
पंजाब इस सीजन शानदार फॉर्म में है। टीम को अब तक खेले गए 8 मुकाबले में 6 जीत और सिर्फ 1 हार का सामना करना पड़ा है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से धुल गया था। दूसरी और गुजरात का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। टीम को अब तक खेले गए 9 मुकाबलों मे 5 जीत और 4 मैचों में हार का सामना भी करना पड़ा है।
टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र और कुलवंत खेजरोलिया।
पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रभसिमसन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, नेहल वढेरा, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, विजयकुमार वैशाख, मुशीर खान और मिच ओवन।