IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, लखनऊ सुपर जायंट्स की पहले बल्लेबाजी; रोहित शर्मा की हुई वापसी
IPL 2026, Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार (4 मई) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए हार्दिक पांड्या फिट नहीं है, जिसके चलते सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी कर रहे…
IPL 2026, Mumbai Indians vs Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 का 47वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार (4 मई) को वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए हार्दिक पांड्या फिट नहीं है, जिसके चलते सूर्यकुमार यादव मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं और उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। सबसे बड़ी खबर यह है कि मुंबई की टीम में चोट के बाद रोहित शर्मा की वापसी हुई है, जबकि लखनऊ की टीम में जोश इंग्लिस डेब्यू कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है और अंकतालिका में आखिरी पायदान पर हैं। मुंबई को अब तक खेले गए 9 मैचों में सिर्फ 2 जीत और 7 में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं लखनऊ को उसके खेले गए 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत और 6 में हार हासिल हुई है।
टीमें इस मैच के लिए
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: रोहित शर्मा, रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): मिचेल मार्श, एडेन मारक्रम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, अवेश खान, प्रिंस यादव।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, जार्ज लिंडे और दिग्वेश राठी।