IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; लुंगी एंगिडी की हुई वापसी
IPL 2026, Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार (5 मई) को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया…
IPL 2026, Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मंगलवार (5 मई) को अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली की टीम में चोट के बाद लुंगी एंगिडी वापसी कर रहे हैं और उन्हें काइल जैमीसन की जगह टीम में शामिल किया गया है। वहीं चन्नई सुपर किंग्स की टीम में अकील हुसैन और गुरजनपनीत की वापसी हुई है।
गौरतलब है कि यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है, क्योंकि दोनों ही प्लेऑफ की रेस में बने हुए हैं। CSK फिलहाल 6वें स्थान पर है, जबकि दिल्ली कैपिटल्स 7वें स्थान पर है। दोनों टीमों के पास 8-8 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के चलते CSK आगे है।
टीमें इस मैच के लिए
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर, नितीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, अक्षर पटेल (कप्तान), लुंगी एंगिडी, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराज।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शिवम दुबे, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, आकाश मधवाल, सरफराज खान।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: विप्रज निगम, समीर रिज़वी, अभिषेक पोरेल, औकिब नबी, डेविड मिलर।