IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस,पंजाब किंग्स को मिला पहले बल्लेबाजी का न्योता; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Punjab Kings vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार (11 मई) को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।…
IPL 2026, Punjab Kings vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का 55वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच सोमवार (11 मई) को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दिल्ली ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में पांच बदलाव किए हैं, जबकि पंजाब की टीम में भी एक बदलाव हुआ है।
गौरतलब है कि दिल्ली 11 में से 8 मैच हार चुकी है और 8 अंकों के साथ अंकतालिका में 8वें पायदान पर है। ऐसे में अब अगर दिल्ली एक भी मैच हारती है तो अधिकारिक तौर से प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं पंजाब फिलहाल 13 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे पायदान पर है और प्लेऑफ की रेस में मजबूत है।
टीमें इस मैच के लिए
पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, मार्कस स्टोइनिस, शशांक सिंह, मार्को जानसन, बेन ड्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: हरप्रीत बराड़, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, विष्णु विनोद, प्रवीन दुबे।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): अभिषेक पोरेल, साहिल पारख, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), माधव तिवारी, मुकेश कुमार, आकिब नबी डार, मिचेल स्टार्क, लुंगी एंगिडी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: पाथुम निसंका, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, त्रिपुर्णा विजय।