IPL 2026: रायपुर में थमी बारिश, RCB ने KKR के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला बुधवार (13 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से टॉस तय समय शाम 7:30…
IPL 2026, Royal Challengers Bengaluru vs Kolkata Knight Riders: आईपीएल 2026 का 57वां मुकाबला बुधवार (13 मई) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बारिश की वजह से टॉस तय समय शाम 7:30 बजे नहीं हो सका था। हालांकि अच्छी खबर यह है कि अब रात 8:45 बजे से मैच शुरू हो रहा है और ओवरों में कोई कटौती नहीं की गई। इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
गौरतलब है कि KKR इस समय 10 मैचों में 9 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। अगर टीम को प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखनी हैं तो बचे हुए चारों मुकाबले जीतना बेहद जरुरी हैं। वहीं RCB 11 मैचों में 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है और यह मुकाबला जीतकर प्लेऑफ की रेस में खुद को मजबूत करना चाहेगी।
टीमें इस मैच के लिए
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): जैकब बेथेल, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, वेंकटेश अय्यर, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम डार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: देवदत्त पडिक्कल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, रोमारियो शेफर्ड, स्वप्निल सिंह।
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट।