IPL 2026: KKR ने जीता टॉस, मुंबई इंडियंस को मिला पहले बल्लेबाजी करने का न्योता; हार्दिक पांड्या की हुई वापसी
IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला बुधवार (20 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला…
IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Mumbai Indians: आईपीएल 2026 का 65वां मुकाबला बुधवार (20 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। KKR ने इस मैच के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं MI की टीम में हार्दिक पांड्या और अल्लाह गजनफर की वापसी हुई है।
गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस अंकतालिका में 12 मैचों में 8 अंकों के साथ 9वें पायदान है और प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स 12 मैचों में 11 अंकों के साथ 8वें पायदान है और टीम को प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए हार हाल में जीत आवश्यक है।
टीमें इस मैच के लिए
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, सुनील नारायण, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: फिन एलन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, राहुल त्रिपाठी।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग XI): रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विल जैक्स, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, रघु शर्मा।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: शार्दुल ठाकुर, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, अल्लाह गजनफर।