IPL 2026: LSG ने राजस्थान रॉयल्स को दिया 221 रनों का लक्ष्य, मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने खेली तूफानी पारी
मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की शानदार पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार (19 मई) जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 221 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के…
मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस की शानदार पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने मंगलवार (19 मई) जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को जीत के लिए 221 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद लखनऊ की शुरूआत धमाकेदार रही। मिचेल और जोश ने मिलकर पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 109 रन जोड़े। इंग्लिस ने 29 गेंदों में 60 रन की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के जड़े।
इसके बाद मार्श ने एक छोर संभाले रखा और तूफानी अंदाज में 57 गदों में 11 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 96 रन बनाए। उनके अलावा कप्तान ऋषभ पंत ने 23 गेंदों में 35 रन का योगदान दिया। जिसकी बदौलत लखनऊ ने निर्धारित ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 220 रन का विशाल स्कोर बनाया।
राजस्थान के लिए य़शराज पुंजा ने 2 विकेट और जोफ्रा आर्चर ने 1 विकेट लिया।