IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस को मिला बल्लेबाजी का न्योता; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुरुवार (21 मई) को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का…
IPL 2026, Gujarat Titans vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुरुवार (21 मई) को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। चेन्नई ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए अकील हुसैन और प्रशांत वीर को बाहर कर गुरजपनीत सिंह और मैथ्यू शॉर्ट को शामिल किया है। वहीं गुजरात की टीम में साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी हुई है।
गौरतलब है कि दोनों टीमों का ये आखिरी लीग मुकाबला है। एक तरह चेन्नई को प्लेऑफ की रेस में अपनी उम्मीदें जिंदा रखने के लिए इस मैच में जीत बेहद जरुरी है। वहीं गुजरात प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी है और इस मुकाबले में जीत हासिल कर टॉप-2 में अपनी जगह मजबूत करना चाहेगी।
टीमें इस मैच के लिए
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुदंर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान।