IPL 2026: SRH ने RCB के खिलाफ मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला शुक्रवार (22 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का…
IPL 2026, Sunrisers Hyderabad vs Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का 67वां मुकाबला शुक्रवार (22 मई) को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। RCB की टीम में इस मुकाबले के लिए एक बदलाव हुआ है। कप्तान रजत पाटीदार की वापसी हुई है और उंगली में आई चोट के चलते जैकब बेथल यह मैच नहीं खेल रहे हैं।
गौरतलब है कि यह दोनों टीमों का लीग चरण का आखिरी मुकाबला है और दोनों पहले ही प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं। RCB फिलहाल 18 अंकों के साथ अंकतालिका में शीर्ष पर मौजूद है और इस मैच को जीतकर टॉप-2 में खुद को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं SRH 16 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है और बड़ी जीत हासिल कर टॉप-2 में जगह बनाने की कोशिश करेगी।
टीमें इस मैच के लिए
सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियम लिविंगस्टन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग XI): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: टिम डेविड, कनिष्क चौहान, स्वप्निल सिंह, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स।