IPL 2026: पंजाब किंग्स ने करो या मरो मुकाबले में जीता टॉस, LSG को मिला बल्लेबाजी का न्योता; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला शनिवार (23 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले मेंपंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया है।…
IPL 2026, Lucknow Super Giants vs Punjab Kings: आईपीएल 2026 का 68वां मुकाबला शनिवार (23 मई) को लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले मेंपंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने फैसला किया है। लखनऊ ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए अर्शिन कुलकर्णी और अर्जुन तेंदुलकर को शामिल किया है। वहीं पंजाब की टीम में मार्को यानसन और विजयकुमार वैशाख की वापसी हुई है।
गौरतलब है कि यह दोनों टीमों का आखिरी लीग मैच है। एक तरफ जहां LSG पहले ही प्लेऑफ की रेस बाहर हो चुकी है। वहीं PBKS अभी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है और यह मुकाबला जीतकर 15 अंकों के साथ टॉप-4 में जगह बनाने के लिए अपनी उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी।
टीमें इस मैच के लिए
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग XI): जोश इंगलिस, अर्शिन कुलकर्णी, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, अर्जुन तेंदुलकर, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट:
पंजाब किंग्स (प्लेइंग XI): प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सुर्यांश शेडगे, शशांक सिंह, अज़मतुल्लाह ओमरज़ाई, मार्को यानसन, विजय कुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल। इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: