IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को दिया पहले बल्लेबाजी का न्यौता, प्लेइंग इलेवन में हुए बदलाव
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रविवार (24 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहली गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए राजस्थान के लिए इस मुकाबले में…
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने रविवार (24 मई) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 69वें मुकाबले में टॉस जीतकर पहली गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए राजस्थान के लिए इस मुकाबले में जीत जरूरी है।
राजस्थान की टीम में नांद्रे बर्गर, रविंद्र जडेजा और कप्तान रियान पराग की वापसी हुई है। वहीं मुंबई की टीम में जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है और दीपक चाहर टीम में आए हैं।
टीमें:
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम ग़ज़नफ़र, रघु शर्मा।
राजस्थान रॉयल्स इम्पैक्ट सब्स: रवींद्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब्स: रोहित शर्मा, मयंक रावत, रॉबिन मिंज, कृष भगत, ट्रेंट बोल्ट