IPL 2026: KKR ने जीता टॉस, दिल्ली कैपिटल्स को मिला बल्लेबाजी का न्योता; देखें प्लेइंग XI
IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का आखिरी लगी मुकाबला रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने…
IPL 2026, Kolkata Knight Riders vs Delhi Capitals: आईपीएल 2026 का आखिरी लगी मुकाबला रविवार (24 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। KKR ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं दिल्ली की टीम में कुलदीप यादव और आकिब नबी की वापसी हुई है।
टीमें इस मैच के लिए
कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग XI): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), मनीष पांडे, कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, तेजस्वी सिंह दहिया (विकेटकीपर), अनुकूल रॉय, सुनील नारायण, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: फिन एलन, सार्थक रंजन, वैभव अरोड़ा, रमनदीप सिंह, राहुल त्रिपाठी।
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग XI): अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), साहिल परख, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, लुंगी एनगिडी, आकिब नबी।
इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: त्रिपुराणा विजय, समीर रिजवी, विपराज निगम, नीतीश राणा, कुलदीप यादव।