T20 World Cup 2026 Warm Up Match: नारायण जगदीशन ने ठोका शतक, IND-A ने USA को दिया 239 रनों का लक्ष्य
IND-A vs USA, ICC T20 World Cup Warm Up Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा वॉर्मअप मुकाबला सोमवार, 02 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां इंडिया ए ने अपने सलामी बल्लेबाज़ नारायण जगदीशन की शानदार शतकीय पारी के दम पर…
IND-A vs USA, ICC T20 World Cup Warm Up Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा वॉर्मअप मुकाबला सोमवार, 02 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां इंडिया ए ने अपने सलामी बल्लेबाज़ नारायण जगदीशन की शानदार शतकीय पारी के दम पर यूएसए के सामने 239 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, इस मुकाबले में नारायण जगदीशन ने 55 गेंदों पर 11 चौके और 4 छक्के ठोकते हुए 104 रन बनाए, वहीं टीम के कैप्टन आयुष बडोनी ने 26 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के लगाकर नाबाद 60 रनों की पारी खेली। उनके अलावा प्रियांश आर्य ने 13 गेंदों पर 28 रन और तिलक वर्मा ने 24 गेंदों पर 38 रनों का योगदान किया। इस तरफ इंडिया ने अपने 20 ओवर में सिर्फ तीन विकेट खोकर 238 रन बनाए।
ये भी जान लीजिए कि यूएसए टीम के लिए कुल 10 खिलाड़ियों ने गेंदबाज़ी की, लेकिन सिर्फ तीन ही सफलता हासिल कर पाए। यूएसए के लिए जसदीप सिंह, शुभम रंजने, और अली खान ने एक-एक विकेट निकाला।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत ए : एन जगदीसन (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा, नमन धीर, आयुष बदोनी (कप्तान), रियान पराग, उर्विल पटेल, आशुतोष शर्मा, रवि बिश्नोई, खलील अहमद, मयंक यादव, अशोक शर्मा, विप्रज निगम, गुरजापनीत सिंह, मानव सुथार।
यूएसए: एंड्रीज़ गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला, मोनांक पटेल (विकेटकीपर/कप्तान), शेहान जयसूर्या, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, शायन जहांगीर, हरमीत सिंह, शैडली वान शल्कविक, अली खान, सौरभ नेत्रावलकर, मिलिंद कुमार, मोहम्मद मोहसिन, नोस्थुश केनजिगे, जसदीप सिंह।