Women's Asia Cup Rising Stars 2026: तेजल हसबनीस ने ठोका अर्धशतक, IN-A ने Final में BD-A को दिया 135 रनों का लक्ष्य
Women's Asia Cup Rising Stars 2026 Final: राधा यादव (Radha Yadav) की कैप्टेंसी वाली इंडिया-ए की टीम ने रविवार, 22 फरवरी को बैंककॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 (Women's Asia Cup Rising Stars 2026) के फाइनल में बांग्लादेश के सामने जीत हासिल करने के…
Women's Asia Cup Rising Stars 2026 Final: राधा यादव (Radha Yadav) की कैप्टेंसी वाली इंडिया-ए की टीम ने रविवार, 22 फरवरी को बैंककॉक के टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड में महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 (Women's Asia Cup Rising Stars 2026) के फाइनल में बांग्लादेश के सामने जीत हासिल करने के लिए 135 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में टीम इंडिया के लिए तेजल हसबनीस ने सबसे बड़ी पारी खेली और नंबर-5 पर बैटिंग करके 34 गेंदों पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से नाबाद 51 रन बनाए। उनके अलावा कैप्टन राधा यादव ने 30 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्का ठोककर 36 रनों की पारी खेली। इसी के दम पर टीम इंडिया ने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 134 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।
बात करें अगर बांग्लादेश के गेंदबाज़ों की तो कैप्टन फाहिमा खातून ने सबसे शानदार बॉलिंग की और अपने कोटे के 4 ओवर में 25 रन देकर टीम इंडिया के 4 विकेट निकाले। उनके अलावा फरजाना एस्मिन और फातिमा जहां ने एक-एक विकेट लिया।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत ए महिला (प्लेइंग इलेवन): नंदिनी कश्यप, वृंदा दिनेश, तेजल हसबनीस, अनुष्का शर्मा, राधा यादव (कप्तान), ममता मादीवाला (विकेटकीपर), मिन्नू मणी, तनुजा कंवर, सोनिया मेंधिया, प्रेमा रावत, साइमा ठाकोर।
बांग्लादेश ए महिला (प्लेइंग इलेवन): इश्मा तंजीम, शमीमा सुल्ताना (विकेटकीपर), सरमीन सुल्ताना, फाहिमा खातून (कप्तान), लता मंडल, फरजाना एस्मिन, शोरिफा खातून, सादिया अख्तर, फातिमा जहां सोनिया, संजीदा अख्तर मेघला, फरिहा त्रिस्ना।