CWC19: वार्म अप मैच में रविंद्र जडेजा की अर्धशतकीय पारी, भारत 179 रनों पर ऑलआउट
25 मई। पहले वार्म अप मैच में भारतीय टीम 39.2 ओवर में 179 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन रविंद्र जडेजा ने बनाए। रविंद्र जडेजा ने 54 रन की पारी खेली।
इसके साथ - साथ हार्दिक पांड्या ने 30 और कोहली ने 18 रन…
25 मई। पहले वार्म अप मैच में भारतीय टीम 39.2 ओवर में 179 रन बनाकर ऑलआउट हो गई है। भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन रविंद्र जडेजा ने बनाए। रविंद्र जडेजा ने 54 रन की पारी खेली।
इसके साथ - साथ हार्दिक पांड्या ने 30 और कोहली ने 18 रन बनाए। भारत के बल्लेबाज तेज पिच पर न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों का सामना अच्छी तरह से नहीं कर पाए जिसके कारण पूरी टीम 179 रन ही बना सकी।
न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने कमाल किया और 4 विकेट लेने में सफल रहे तो वहीं दूसरी ओर जेम्स नीशम ने 3 विकेट चटकाए। टीम साउदी के खाते में 1 विकेट आए।
भारत के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।