वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी खुशखबरी,ICC वनडे रैकिंग में बनी नंबर 1
27 जून,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार (27 जून) को वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 का अपना छठा मैच खेलेगी। इश मैच से पहले भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।
कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैकिंग में इंग्लैंड को पछाड़कर नंबर पर पहुंच गई है। आईसीसी…
27 जून,(CRICKETNMORE)। भारतीय क्रिकेट टीम गुरुवार (27 जून) को वेस्टइंडीज के खिलाफ वर्ल्ड कप 2019 का अपना छठा मैच खेलेगी। इश मैच से पहले भारत के लिए बड़ी खुशखबरी आई है।
कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैकिंग में इंग्लैंड को पछाड़कर नंबर पर पहुंच गई है। आईसीसी ने हाल ही में ताजा आईसीसी रैकिंग जारी की जिसमें वर्ल्ड कप के दौरान ही भारत रैकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गया है।
बता दें कि भारत अब तक इस वर्ल्ड कप में अपराजित रहा है। जबकि इंग्लैंड की टीम को वर्ल्ड कप में दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। जिससे अंतिम-4 में जाने की उसकी उम्मीदों को भी बड़ा झटका लगा है।
भारत वनडे रैकिंग के अलावा टेस्ट में भी नंबर 1 पर हैं। वहीं टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पांचवें नंबर पर है।
India