T20WC 2026, Super 8: भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ करो या मरो मुकाबले में टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी; देखें प्लेइंग XI
T20 World Cup 2026 Super 8, India vs West Indies: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का आखिरी मुकाबला रविवार (1 मार्च) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने…
T20 World Cup 2026 Super 8, India vs West Indies: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का आखिरी मुकाबला रविवार (1 मार्च) को भारत और वेस्टइंडीज के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वेस्टइंडीज ने इस अहम मुकाबले के लिए टीम में एक बदलाव करते हुए सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग को बाहर कर स्पिन ऑलराउंडर अकील हुसैन को शामिल किया है। लाइव स्कोर देखें यहां
गौरतलब है कि जो भी टीम ये मुकाबला जीतेगी वो ग्रुप-1 से सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करने वाली चौथी और आखिरी टीम बन जाएगी। ऐसे में हार टूर्नामेंट में टीम का सफर यहीं खत्म कर देगी।
टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
वेस्टइंडीज (प्लेइंग XI) : शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुडाकेश मोती, शमर जोसेफ।