ZIM vs SA: सिकंदर रज़ा ने खेली 73 रनों की तूफानी पारी, जिम्बाब्वे ने साउथ अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य
ZIM vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के 11वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने रविवार, 01 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के सामने जीत हासिल करने के लिए 154 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रज़ा…
ZIM vs SA: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड के 11वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने रविवार, 01 मार्च को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के सामने जीत हासिल करने के लिए 154 रनों का लक्ष्य रखा है।
इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा रन बनाए और नंबर-4 पर बैटिंग करके 43 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्के की मदद से 73 रन ठोके। बात करें अगर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज़ों की तो क्वेना मफाका ने 4 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट लिए, वहीं कॉर्बिन बॉश ने भी 4 ओवर में 40 रन देकर इतने ही विकेट निकाले। उनके अलावा जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्खिया ने भी एक-एक विकेट झटका। यहां देखें लाइव स्कोर कार्ड
ऐसी है दोनों टीमें
जिम्बाब्वे प्लेइंग XI: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डायोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मदांडे, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रीमर, वेलिंग्टन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
साउथ अफ्रीका प्लेइंग XI: एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी।