Asia Cup 2023: पाक के खिलाफ विशाल जीत हासिल करने के बाद भारतीय कप्तान रोहित ने इन लोगों को दिया धन्यवाद
एशिया कप 2023 के रिजर्व डे वाले दिन भारत ने पाकिस्तान को 228 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इस बड़ी जीत के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने मैच पूरा करवाने के लिए ग्राउंड्स स्टाफ के लोगों को धन्यवाद दिया है।
रोहित ने मैच के बाद…

रोहित ने मैच के बाद कहा कि, "हम बस कुछ गेम का समय पाने के लिए ग्राउंड में जाना चाहते थे। यह मैदानकर्मियों के महान प्रयास के कारण ही संभव हो सका। मैं जानता हूं कि पूरे मैदान को ढंकना और कवर हटाना कितना कठिन है। पूरी टीम की ओर से हम उन्हें धन्यवाद देना चाहते हैं।"
भारत ने विराट कोहली ( 94 गेंद में 122*) और केएल राहुल (106 गेंद में 111*) की शतकीय पारियों की मदद से 50 ओवरों में 2 विकेट खोकर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया। पाकिस्तान की तरफ से शाहीन अफरीदी और शादाब खान ने एक-एक विकेट लिया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम ने 332 ओवर में पाकिस्तान ने 8 विकेट खोकर 128 रन बना लिए थे। हारिस रउफ और नसीम शाह चोटिल होने के कारण बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 27(50) रन फखर जमान ने बनाये। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 5 विकेट कुलदीप यादव ने हासिल किये।