रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में बनाया कप्तानी का अनोखा रिकॉर्ड, धोनी-कोहली भी नहीं कर पाए ऐसा
भारत ने एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान को 238 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ इस फॉर्मेट में यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 356 रन…
भारत ने एशिया कप 2023 के सुपर 4 मुकाबले में पाकिस्तान को 238 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया। पाकिस्तान के खिलाफ इस फॉर्मेट में यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 356 रन का विशाल स्कोर बनाया। जिसके जवाब में पाकिस्तान 32 ओवरों में 128 रन ही बना सकी।
इस विशाल जीत के साथ रोहित शर्मा के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो गया। रोहित पहले कप्तान बन गए हैं, जिनकी कप्तानी में भारत दो मैच 200 या उससे ज्यादा के अंतर से जीता है। इससे पहले साल की शुरूआत में भारत ने श्रीलंका को 317 रनों के विशाल अंतर से हराया था। जो वनडे इंतिहास की सबसे बड़ी जीत है।
इस मुकाबले में रोहित ने बल्लेबाजी मे अहम योगदान दिया और अपना 50 अर्धशतक जड़ते हुए 49 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 56 रन की पारी खेली।
Rohit Sharma becomes the first ever Indian captain to win 2 men's ODIs by 200+ runs.
Won by 317 runs v SL, 2023
Won by 228 runs v PAK, 2023#INDvPAK #AsiaCup pic.twitter.com/4pcrWRNR2D— Kausthub Gudipati (@kaustats) September 11, 2023