2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 रन से मिली हार के बाद बोली हरमनप्रीत कौर, कहा- उन्होंने अंत में उन्होंने मैच को हमसे छीन लिया
ऑस्ट्रेलियन वूमेंस ने इंडियन वूमेंस को दूसरे वनडे मैच में 3 रन से मात दे दी। इंडियन वूमेंस को ऑस्ट्रेलियन वूमेंस के हाथों दूसरे वनडे मैच में 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना…
ऑस्ट्रेलियन वूमेंस ने इंडियन वूमेंस को दूसरे वनडे मैच में 3 रन से मात दे दी। इंडियन वूमेंस को ऑस्ट्रेलियन वूमेंस के हाथों दूसरे वनडे मैच में 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। इस हार के बाद इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने कहा कि उन्होंने अंत में उन्होंने मैच को हमसे छीन लिया।
हरमन ने कहा कि, "मुझे लगता है कि हमने आज अच्छी गेंदबाजी की, हमने विकेट लेने के बारे में योजना बनाई। खेल से बहुत सारी पॉजिटिव्स मिली, लेकिन अंत में उन्होंने मैच को हमसे छीन लिया। हम थोड़ी और जागरूकता दिखा सकते थे। घोष ने अच्छी भूमिका निभाई, अब उन्हें अगले गेम का इंतजार है। उनके पास बहुत लंबी बल्लेबाजी लाइन-अप है, इसलिए उन्हें 300 से नीचे रोकना पॉज़िटिव था। मुझे लगता है कि यह (कैच छोड़ना) खेल का हिस्सा है। हम गर्मी में खेल रहे हैं और काफी क्रिकेट खेल रहे हैं, इसलिए हमें वापसी करने की जरूरत है, यह महत्वपूर्ण है।
ऑस्ट्रेलियन वूमेंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट खोकर 258 रन का स्कोर बनाया। इंडिया लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 255 रन ही बना पाने में सफल हो पायी।