IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स की टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं। प्रभसिमरन सिंह की जगह कप्तान मयंक अग्रवाल…
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2022 के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स की टीम में दो बदलाव देखने को मिले हैं। प्रभसिमरन सिंह की जगह कप्तान मयंक अग्रवाल की वापसी हुई है और ओडेन स्मिथ की जगह नाथन एलिस को मौका मिला है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की टीम में मिचेल मार्श के जगह सरफराज खान प्लेइंग इलेवन में आए हैं।
टीमें:
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल (कप्तान), शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, कगिसो रबाडा, नाथन एलिस, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह
दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, सरफराज खान, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान, खलील अहमद