IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स धमाकेदार जीत के साथ पॉइ्ंट्स टेबल में बनी नंबर 1, इनके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में सभी टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं। जिसमें राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स को जीत मिली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स क हार का…
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 15वें सीजन में सभी टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं। जिसमें राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स को जीत मिली है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स क हार का सामना करना पड़ा है।
हैदराबाद को 61 रनों से हराकर राजस्थान रॉयल्स की टीम पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर है। वहीं हैदराबाद की टीम सबसे नीचे दसवें नंबर पर है।
सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी को मिलने वाली ऑरेंज कैप रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के नाम है, जिन्होंने 88 रन बनाए हैं। वहीं 3 विकेट लेकर कुलदीप यादव ने पर्पल कैप पर कब्जा किया हुआ है। उनके अलावा ड्वेन ब्रावो, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी और बेसिल थम्पी ने भी तीन-तीन विकेट लिए हैं। लेकिन कुलदीप इन सबके मुकाबले किफायती रहे हैं।
IPL 2022 Points Table. pic.twitter.com/0hWo95mk0X
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) March 29, 2022