IPL 2023: मुंबई इंडियन्स के 22 वर्षीय नेहाल वढेरा ने जड़ा 101 मीटर का छक्का, देखें VIDEO
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 5वें मैच में मुंबई इंडियन के लिए डेब्यू करने वाले नेहाल वढेरा ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की। न्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में उन्होंने कर्ण शर्मा के गेंद पर 101 मीटर का छक्का जड़ दिया। इसी के साथ वह आईपीएल 2023 में सबसे लंबा छक्का जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने कर्ण को 14वें ओवर में लगातार दो गेंदों पर दो छक्के जड़े। हालाँकि, उसकी अगली गेंद पर वह कैच आउट हो गए।
The massive 101M six by the debutant, Nehal Wadhera.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 2, 2023
The first Indian to smash a 100M six in IPL 2023. pic.twitter.com/jAGHyQDu00
उन्होंने 13 गेंदों में 21 रनों की छोटी मगर प्रभावशाली पारी खेली। वह अब तक पांच फर्स्ट क्लास मैच में 53.71 की औसत से 376 रन बना चुके हैं।
Latest Cricket News In Hindi