IPL 2023: एडन मार्करम ने बल्ले और गेंद से दिखाया कमाल, साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड को 146 रनों से हराया
IPL 2023: दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच जोहान्सबर्ग में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 146 रनों से जीत दर्ज की। अफ्रीका के इस जीत के हीरो रहे एडन मार्करम, उन्होंने 126 गेंदों में 17 चौकों और 7 छक्कों जे बदौलत…
IPL 2023: दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच जोहान्सबर्ग में खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने 146 रनों से जीत दर्ज की। अफ्रीका के इस जीत के हीरो रहे एडन मार्करम, उन्होंने 126 गेंदों में 17 चौकों और 7 छक्कों जे बदौलत 175 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उनके अलवा मिलर मने भी 61 गेंदों में 91 रनों की तूफानी पारी खेली। इन दोनों बल्लेबाज के बदौलत साउथ अफ्रीका ने नेदरलैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था। जिसका पीछा करते हुए नेदरलैंड की टीम 39.1 ओवर में 224 रनों पर ही ढेर हो गई। नीदरलैंड के लिए मूसा अहमद ने 61 रन बनाएं।
गेंदबाजी में साउथ अफ्रीका के लिए सिसांडा मगाला ने 5 विकेट चटकाएं। वहीं, बल्लेबाजी में कमाल करने वाले मार्करम ने गेंदबाजी में भी दो विकेट लिए। जबकि, तबरेज शम्सी, मार्को जानसन और लुंगी एनगिडी ने एक-एक विकेट लिए। नीदरलैंड के लिए विवियन किंगमा, फ्रेड क्लासेन और वैन मीकेरेन ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, आर्यन दत्त और शरिज़ अहमद को एक-एक विकेट मिला।