IPL 2023: आकाश मधवाल ने रचा इतिहास, आईपीएल प्लेऑफ में ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
Akash Madhwal's Records: मुंबई इंडियन्स (MI) के युवा तेज गेंदबाज आकश मधवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया। उन्होंने बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है।…
Akash Madhwal's Records: मुंबई इंडियन्स (MI) के युवा तेज गेंदबाज आकश मधवाल ने इंडियन प्रीमियर लीग में इतिहास रच दिया। उन्होंने बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए। इसी के साथ उन्होंने दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए है। 5 विकेट लेकर उन्होंने आईपीएल के प्लेऑफ मुकाबले में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अब तक किसी भी गेंदबाज ने आईपीएल के प्लेऑफ में इतनी बेहतरीन गेंदबाजी नहीं की थी।
FIVE FOR FIVE!
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) May 24, 2023
The best-ever bowling figures in the IPL playoffs - take a bow, Akash Madhwal! #LSGvMI | #IPL2023 pic.twitter.com/3k0QsxKgM6
वहीं, इसके अलावा आकाश ने आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इसके पहले यह रिकॉर्ड अंकित राजपूत क्र पास था, जिन्हने आईपीएल 2018 में हैदराबाद के खिलाफ 14 रन देकर 5 विकेट लिए थे।
आईपीएल में अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े:
5/5 - आकाश मधवाल (एमआई) बनाम एलएसजी
5/14 - अंकित राजपूत (PBKS) बनाम SRH, 2018
5/20 - वरुण चक्रवर्ती (केकेआर) बनाम डीसी, 2020
5/25 - उमरान मलिक (एसआरएच) बनाम जीटी, 2022
5/27 - हर्षल पटेल (आरसीबी) बनाम एमआई, 2021