IPL 2023: केकेआर के खिलाफ मुंबई का कमाल का रिकॉर्ड, रोहित भी जमकर बनाते हैं रन
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार यानी आज पहला मुकाबला मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 से खेला जाएगा। मुंबई के लिए आईपीएल 2023 का बा तक सफर कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन आज…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में रविवार यानी आज पहला मुकाबला मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दोपहर 3:30 से खेला जाएगा। मुंबई के लिए आईपीएल 2023 का बा तक सफर कुछ खास नहीं रहा है, लेकिन आज केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज कर टीम बेहतर स्थिति में पहुंचना चाहेगी।
केकेआर के खिलाफ मुंबई का रिकॉर्ड शानदार है। दोनों टीमों के बीचा आईपीएल में अब तक 31 मैच खेले गए हैं। जिसमें 22 मैच मुंबई इंडियन्स ने जीते हैं। वहीं, केकेआर को सिर्फ 9 मैच में जीत मिली है।
केकेआर के खिलाफ कप्तान रोहित शर्मा का भी बल्ला जमकर बोलता हैं। रोहित केकेआर के खिलाफ अब तक 31 पारियों में 42.50 की औसत और 129.77 की स्ट्राइक रेट से 1020 रन बनाएं हैंस इस दौरान उन्होंने 6 अर्धशतक और एक शतक भी जड़ा हैं।