IPL 2023: रोहित शर्मा के नाम दर्ज हुआ एक और कीर्तिमान, मुंबई के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने
IPL 2023: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर आईपीएल में एक और कीर्तिमान हासिल कर लिया है। वह आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए 190 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल 2023 में रविवार…
IPL 2023: मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर आईपीएल में एक और कीर्तिमान हासिल कर लिया है। वह आईपीएल में मुंबई इंडियन्स के लिए 190 मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। आईपीएल 2023 में रविवार को मुंबई इंडियन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जा रहे मैच में मैदान पर उतरने के साथ ही रोहित ने मुंबई के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले किरोन पोलार्ड 189 मैच के साथ पहले नंबर पर थे।
मुंबई इंडियन्स ने 2011 में रोहित शर्मा को अपने स्क्वाड में शामिल किया था। वहीं, 2013 में उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई थी। उनकी कप्तानी में मुंबई इंडियन्स ने पांच आईपीएल ट्रॉफी जीती है।
आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी:
190 - रोहित शर्मा
189 - कीरोन पोलार्ड
136 - हरभजन सिंह
122 - लसिथ मलिंगा
120 - जसप्रीत बुमराह