IPL 2023: दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए बर्थडे बॉय रोहित शर्मा, फैंस उठा रहे सवाल
IPL 2023: मुंबई इंडियन्स ले कप्तान और बर्थडे बॉय रोहित शर्मा के लिए बल्लेबाजी में आज का दिन अच्छा नहीं रहा। आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले जा रहे मैच में रोहित 5 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए। हालाँकि, रोहित जिस तरह से आउट हुए…
IPL 2023: मुंबई इंडियन्स ले कप्तान और बर्थडे बॉय रोहित शर्मा के लिए बल्लेबाजी में आज का दिन अच्छा नहीं रहा। आईपीएल 2023 में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेले जा रहे मैच में रोहित 5 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए। हालाँकि, रोहित जिस तरह से आउट हुए उसपर बहुत सवाल उठ रहे है।
दरसल, मुंबई के पारी के दूसरे ओवर की छठी गेंद पर रोहित शर्मा स्ट्राइक पर थे और गेंद संदीप शर्मा के हाथों में थी। संदीप ने ऐसी गेंद डाली जो स्टंप के बेल्स को छुते हुए सैमसन के हाथों में गई और इस तरह रोहित बोल्ड आउट हो गए। हालाँकि, क्लिप देख कर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि बेल्स राजस्थान रॉयल्स के विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों से लगकर गिरी।
सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के आउट होने वाली गेंद का क्लीब खूब वायरल हो रहा। कुछ फैंस इसे रोहित का दुर्भाग्य बता रहे हैं तो कुछ बेईमानी।
Not A Right One !
This Is Unfair Decision ! @rajasthanroyals #MIvsRR pic.twitter.com/JrFv0Wqprc— •KıSHAN (@DarlingKisHan3) April 30, 2023