IPL 2023: चहल ने धोनी से की संजू सैमसन की तुलना, कहा "धोनी की तरह शांत और कूल हैं संजू सैमसन"
IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2023 में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस सीजन में अब तक 11 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं। आरसीबी के लिए अपना डेब्यू करने वाले चहल आईपीएल 2022 से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए है…
IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल आईपीएल 2023 में अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस सीजन में अब तक 11 विकेट लेकर पर्पल कैप की रेस में बने हुए हैं। आरसीबी के लिए अपना डेब्यू करने वाले चहल आईपीएल 2022 से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए है और संजू के कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है।
चहल को संजू की कप्तानी धोनी जैसी लगती है। उन्होंने 'ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे' को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा कि "संजू सैमसन, एमएस धोनी की तरह हैं। वह बहुत शांत और कूल हैं। मेरी गेंदबाजी में जो 10% ग्रोथ हुई है, वह संजू की वजह से है।"