IPL 2023: अर्शदीप सिंह के पास पर्पल कैप, सिराज दूसरे नंबर पर, देखें पूरी लिस्ट
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की पर्पल कैप पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास है। अर्शदीप 7 मैच में 13 विकेट के साथ पर्पर कैप की रेस में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने शनिवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 4 विकेट चटकाए थे। उनके बाद रॉयल…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 की पर्पल कैप पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के पास है। अर्शदीप 7 मैच में 13 विकेट के साथ पर्पर कैप की रेस में पहले नंबर पर हैं। उन्होंने शनिवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ 4 विकेट चटकाए थे। उनके बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मोहम्मद सिराज 6 मैच में 12 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर बने हुए है। जबकि, गुजरात टाइटन्स के राशिद खान 12 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
आईपीएल 2023 पर्पल कैप:
अर्शदीप सिंह - 13
मोहम्मद सिराज - 12
राशिद खान - 12
मार्क वुड - 11
युजवेंद्र चहल - 11