IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स ने हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की, डेवोन कॉनवे ने ठोके तूफानी 77 रन
IPL 2O23: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 134 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब…
IPL 2O23: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में हैदराबाद की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 134 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम ने 18.4 ओवर में 7 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। सीएसके के लिए सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (35 रन) और डेवोन कॉनवे ने पहले विकेट के लिए 87 रनों की साझेदारी की। डेवोन कॉनवे ने 57 गेंदों में 12 चौकों और एक छक्का के साथ 77 रनों की पारी खेली।
हैदराबाद के लिए गेंदबाजी में मयंक मारकंडे ने 2 विकेट चटकाए। वहीं, सीएसके के लिए रविंद्र जडेजा ने 3 विकेट चटकाए। जबकि, आकाश सिंह,महेश तीकशाना और मतीशा पथिराना ने एक-एक विकेट लिए।