IPL 2023: चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के पहले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ विकेटकीपिंग के दौरान दर्द में दिखे। गुजरात के पारी की 19वें ओवर के दौरान विकेटकीपिंग करते हुए धोनी ने लेग साइड में एक डाईव लगाई, जिसके बाद वह तकलीफ में लग रहे थे। लेकिन वह जल्द ही ठीक हो गए और मैच के आखिर तक मैदान पर बने हुए थे। मैच खत्म होने के बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि हो सकता धोनी आगे के मैच न खेल पाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि घुटने में चोट के कारण धोनी का पहला मैच खेलने पर भी संदेह था।
हालाँकि, सीएसके के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इन सब अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि "धोनी प्री-सीजन के पूरे महीने अपने घुटने की देखभाल कर रहे थे, लेकिन आज यह सिर्फ क्रैंप था। वह 15 साल पहले जैसे तेज़ और फुर्तीले नहीं हो सकते, लेकिन वह अभी भी टीम के एक बेहतरीन लीडर है। वह अपनी सीमाएं जानते है और वह मैदान पर एक मूल्यवान खिलाड़ी है। वह एक लीजेंट है।"