IPL 2023: सीएसके ने दर्ज की बड़ी जीत, केकेआर को 49 रनों से हराया
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 49 रनों से जीत दर्ज की। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अजिंक्या रहाणे (71 रन) और शिवम दुबे (50 रन)…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 33वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 49 रनों से जीत दर्ज की। कोलकाता के ईडन गार्डन में खेले गए इस मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अजिंक्या रहाणे (71 रन) और शिवम दुबे (50 रन) के तूफानी पारी के बदौलत 4 विकेट पर 235 रनों का स्कोर खड़ा किया। 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी केकेआर की टीम 8 विकेट पर 186 रन ही बना सकी। केकेआर के लिए जैसन रॉय ने 26 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। वहीं, रिंकू सिंह ने 33 गेंदों में नाबाद 53 रन बनाए।
सीएसके के लिए गेंदबाजी में महेश तीकशाना और तुषार देशपांडे ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, आकाश सिंह, मोइन अली, रविंद्र जडेजा और मतीशा पथिराना ने एक-एक विकेट लिए। केकेआर के लिए कुलवंत खेजरोलिया ने दो विकेट लिए। जबकि, वरुण चक्रवर्ती और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट लिए।