IPL 2023: चार साल बाद चेपॉक में खेलेगी CSK, रैना के बिना पहली बार इस मैदान पर उतरेगी टीम
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शोमवार यानी आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला चेन्नई के चेपौक स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके टीम चार साल बाद चेपौक स्टेडियम में अपना मैच खेलेगी। वहीं, यह पहली बार होगा जब सीएसके सुरेश रैना…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शोमवार यानी आज चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला चेन्नई के चेपौक स्टेडियम में खेला जाएगा। सीएसके टीम चार साल बाद चेपौक स्टेडियम में अपना मैच खेलेगी। वहीं, यह पहली बार होगा जब सीएसके सुरेश रैना के बिना इस मैदान पर उतरेगी। जबकि, दूसरी ओर टीम के सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ आज चेपौक में अपना पहला मुकाबला खेलेंगे।
चेपौक में सीएसके ने अब तक 56 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 40 मैच में टीम को जीत मिली और 16 मैच में हार का सामना करना पड़ा। सीएसके ने इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 26 मैच जीते हैं। वहीं, चेज करते करते हुए टीम को 14 मैच में जीत है। बता दे कि इस मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भी रैना के ही पास, रैना ने चेपौक में 1506 रन बनाएं हैं।