विराट ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड, IPL में 50 अर्धशतक लगाने वाले पहले भारतीय बने
IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रविवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेलते हुए शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विराट ने 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 49 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाएं। यह…
IPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने रविवार को मुंबई इंडियन्स के खिलाफ खेलते हुए शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। न्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में विराट ने 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 49 गेंदों में नाबाद 82 रन बनाएं। यह आईपीएल में उनका 50वां अर्धशतक था, इसी के साथ वह आईपीएल में 50 अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उन्होंने शिखर धवन के 49 अर्धशतक का रिकॉर्ड तोड़ दिया। मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा 41 अर्धशतक के साथ आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज में तीसरे स्थान पर हैं।
बता के कि आईपीएल में सबसे ज्यादा अर्धशतक डेविड वार्नर के नाम हैं। वार्नर ने आईपीएल में अब तक 60 अर्धशतक जड़े हैं।
आईपीएल में सर्वाधिक 50+ स्कोर वाले भारतीय:
50 - विराट कोहली
49 - शिखर धवन
41 - रोहित शर्मा
40 - सुरेश रैना
36 - गौतम गंभीर