IPL 2023: डेविड वार्नर ने कि गौतम गंभीर के रिकॉर्ड की बराबरी, विराट से हैं काफी पीछे
IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर इडियन प्रीमियर लीग 2023 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए 41 गेंदों में 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने आईपीएल में बतौर कप्तान 31 बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी…
IPL 2023: दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर इडियन प्रीमियर लीग 2023 में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने गुरुवार को कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ खेलते हुए 41 गेंदों में 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। उन्होंने आईपीएल में बतौर कप्तान 31 बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली है। इसी के साथ उन्होंने गौतम गंभीर की बराबरी कर ली। गंभीर ने भी आईपीएल में बतौर कप्तान 31 बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली हैं। वहीं, विराट कोहली इस सूची में सबसे आगे हैं। उन्होंने आईपीएल में बतौर कप्तान 41 बार 50 या उससे ज्यादा रनों की पारी खेली हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 50+ रनों की पारी खेलने वाले कप्तान:
41 - विराट कोहली
31 - डेविड वार्नर
31 - गौतम गंभीर
24 - रोहित शर्मा
22 - एमएस धोनी