IPL 2023: RCB के घरेलू मैदान पर धोनी का शानदार रिकॉर्ड, 180 की स्ट्राइक रेट से बनाते हैं रन
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार यानी आज का मुकाबला रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। यह मैच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाएगा। इस मैच सबसे ज्यादा निगाहें एमएस धोनी पर होगी क्योंकि इस मैदान पर धोनी…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में सोमवार यानी आज का मुकाबला रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है। यह मैच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 से खेला जाएगा। इस मैच सबसे ज्यादा निगाहें एमएस धोनी पर होगी क्योंकि इस मैदान पर धोनी का रिकॉर्ड कमाल हैं। धोनी ने आरसीबी के होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में अब तक 10 पारियों में 92.6 की औसत और 180.86 के स्ट्राइक रेट से 463 रन बनाएं हैं।
इस मैदान अलावा भी आरसीबी के खिलाफ उनका प्रदर्शन शानदार रहा हैं। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 31 पारियों में 39.90 की औसत और 140.84 के स्ट्राइक रेट से 838 रन बनाएं हैं। इस दौरान उन्होंने चार अर्धशतक भी जड़े है, जो इसी मैदान पर आए है।
जहाँ एक तरफ धोनी का बल्ला आरसीबी के खिलाफ बोलता है, वही दूसरी ओर विराट कोहली भी सीएसके के खिलाफ जमकर रन बनाते हैं। उन्होंने सीएसके के खिलाफ 30 आईपीएल मैच में 39.16 की औसत से 979 रन बनाएं हैं।