IPL 2023: आईपीएल इतिहास में पहली बार, किसी एक सीजन में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों ने जड़ा शतक
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार एक सीजन में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों ने शतक जड़ा हैं। आईपीएल 2023 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में प्रभसिमरन सिंह ने 65 गेंदों में 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, इससे…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में पहली बार एक सीजन में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों ने शतक जड़ा हैं। आईपीएल 2023 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए मैच में प्रभसिमरन सिंह ने 65 गेंदों में 103 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। वहीं, इससे पहले 21 वर्षीय यशस्वी जैसवाल ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ वानखेड़े के मैदान पर 62 गेंदों में 124 रनों की शतकीय पारी खेली थी। यह दोनों बल्लेबाज अनकैप्ड खिलाड़ी है, यानी कि इन्होने अब तक एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
अनकैप्ड प्लेयर द्वारा आईपीएल में शतक:
शॉन मार्श - 115 (2008)
मनीष पांडेय - 114* (2009)
पॉल वल्थाटी - 120* (2011)
देवदत्त पडिकल - 101* (2021)
रजत पाटीदार - 112* (2022)
यशस्वी जैसवाल - 124 (2023)
प्रभसिमरन सिंह - 103 (2023)