IPL 2023: पंजाब किंग्स के पूर्व खिलाड़ी विरेंद्र सहवाग ने कहा 'पंजाब किंग्स पहली बार पंजाबियों की वजह से जीती'
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। जिसे पंजाब की टीम ने 31 रनों से अपने नाम कर लिया। इस मैच में पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 103 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, हरप्रीत…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच शानदार मुकाबला खेला गया। जिसे पंजाब की टीम ने 31 रनों से अपने नाम कर लिया। इस मैच में पंजाब के सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 103 रनों की शतकीय पारी खेली। वहीं, हरप्रीत बरार ने चार विकेट चटकाए। इन दोनों खिलाड़ियों के दमपर पंजाब की तेम जीत हासिल कर पाई।
मैच के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के लिए खेल चुके विरेंद्र सहवाग ने पंजाब के जीत के लिए पंजाबियों को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि "यह पहली बार है जब पंजाब किंग पंजाबियों की वजह से जीता है। चाहे वह प्रभसिमरन सिंह हों या हरप्रीत बरार।"
मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 167 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जिसका पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स 8 विकेट पर 136 रन ही बना सकी।