IPL 2023: हैरी ब्रूक ने लगाया IPL 2023 का पहला शतक, केकेआर के सामने 229 रनों का विशाल लक्ष्य
IPL 2023: हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 19वें मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 229 रनों का लक्ष्य रखा। सलामी बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 55 गेंदों में 12 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 100 रनों की पारी खेली। उन्होंने आईपीएल 2023 का पहला शतक जड़ दिया। वहीं, कप्तान ऐडन मार्करम 2 चौकों और 5 छक्कों की बदौलत 26 गेंदों में 55 रन बनाएं। विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन 6 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
केकेआर के लिए गेंदबाजी में आंद्रे रसेल ने 3 विकेट चटकाएं। वहीं, एक विकेट वरुण चक्रवर्ती के नाम रहा।
Latest Cricket News In Hindi