IPL 2023: रोहित शर्मा की कप्तानी से प्रभावित हुए इरफान पठान, बोले 'काश मैं उनकी कप्तानी में खेला होता'
Ifran Pathan on Rohit's Captaincy: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में बुधवार को मुंबई इंडियन्स (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले को मुंबई ने 81 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत में मुंबई के गेंदबाजों का बड़ा हाथ रहा। दाएं हाथ…
Ifran Pathan on Rohit's Captaincy: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 (IPL 2023) में बुधवार को मुंबई इंडियन्स (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले को मुंबई ने 81 रनों से अपने नाम कर लिया। इस जीत में मुंबई के गेंदबाजों का बड़ा हाथ रहा। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने 5 विकेट चटकाए। वहीं, क्रिस जॉर्डन ने तीन विकेट लिए। टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने जिस तरह से अपने गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, इसके लिए रोहित की तारीफ भी हो रही।
पूर्व भारतीय गेंदबाज इरफान पठान ने तो यहां तक कह दिया कि काश वह रोहित की कप्तानी में खेले होते। इरफान ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि "रोहित शर्मा एक गेंदबाज कप्तान हैं, जिस तरह से वह युवाओं को संभालते हैं और बैक करते हैं, काश मैं अपने करियर में उनकी कप्तानी में खेला होता"।
एलिमिनेटर मैच जीतने के बाद अब दूसरे क्वालिफायर में मुंबई इंडियंस का सामना गुजरात टाइटंस से होगा। दूसरा क्वालीफायर जीतने वाली टीम 28 मई को फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स से भिड़ेगी।