IPL 2023: पंजाब किंग्स के लिए पूरा सीजन खेलेंगे लिविंगस्टोन और सैम कुर्रन, बेयरस्टो को नहीं मिला एनओसी
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के शुरू होने में अब महज एक सप्ताह का समय बचा है। जिसके पहले पंजाब किंग्स के लिए कुछ बड़ी खबरे आई है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और सैम कुर्रन को आगामी आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के शुरू होने में अब महज एक सप्ताह का समय बचा है। जिसके पहले पंजाब किंग्स के लिए कुछ बड़ी खबरे आई है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टोन और सैम कुर्रन को आगामी आईपीएल में पंजाब किंग्स की तरफ से खेलने के लिए अपनी मंजूरी दे दी है। हालाँकि, आक्रामक बल्लेबाज जानी बेयरस्टो को एनओसी देने से इंकार कर दिया है।
A Mixed Kind Of News For Punjab Kings' Fans!#CricketTwitter #IPL2023 #PBKS #PunjabKings pic.twitter.com/FkAAkuAWmM
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) March 23, 2023
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार चोट से उबर रहे बेयरस्टो को 31 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के लिए एनओसी नही मिला है। ईसीबी को उम्मीद है कि बेयरस्टो इस वर्ष होने वाले एशेज के लिए उपलब्ध रहेंगे। 33 वर्षीय बेयरस्टो को पंजाब किंग्स ने खिलाड़ी नीलामी में 6.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
वहीं, 29 वर्षीय लिविंगस्टोन पूरे आईपीएल के लिए उपलब्ध रहेंगे। लिविंगस्टोन को फ्रेंचाइजी ने 11.50 करोड़ रूपए में खरीदा था। लिविंगस्टोन के अलावा सैम करेन की भागीदारी की भी पुष्टि हो गई है। वह इस साल नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था।