IPL 2023: मार्क वुड ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खोला पंजा, पर्पल कैप की रेस में पहले स्थान पर पहुंचे
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को दो शानदार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में पंजाब किंग्स ने 7 रन से कोलकाता नाईट राइडर्स को हरा दिया। वहीं, दूसरे मुकबले में लखनऊ की टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 रनों से हराया। लखनऊ के मार्क वुड ने मैच में 5 विकेट लिए। यह आईपीएल में उनका पहला पारी में 5 विकेट था। इसी के साथ वह आईपीएल 2023 के पर्पल की दौर में स्थान पर पहुँच गए हैं। वहीं, अर्शदीप सिंह 3 विकेट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। जबकि, सीएसके के राजवर्धन हैंगरगेकर भी तीन विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।
आईपीएल 2023 पर्पल कैप-
मार्क वुड (एलएसजी):5
अर्शदीप सिंह (पंजाब):3
राजवर्धन हैंगरगेकर (सीएसके):3
राशिद खान (जीटी):2
मोहम्मद शमी (जीटी):2
Latest Cricket News In Hindi