IPL 2023: एमएस धोनी ने आईपीएल इतिहास में 20वें ओवर में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, कीरोन पोलार्ड दूसरे नंबर पर
IPL 2023: शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मैच रोमांचक रहा। इस मैच में गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाएं थे, जिसका पीछा…
IPL 2023: शुक्रवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया इंडियन प्रीमियर लीग 2023 का पहला मैच रोमांचक रहा। इस मैच में गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 178 रन बनाएं थे, जिसका पीछा करते हुए गुजरात ने 5 विकेट रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। हालाँकि, फैंस को सबसे अधिक मजा धोनी को छक्का लगाते देखने में आया। धोनी के मैदान पर आने के साथ ही पूरा स्टेडियम धोनी-धोनी के नारों से गूंज उठा। धोनी ने एक छक्का और एक चौका के बदौलत 7 गेंदों में 14 रन ठोक डाले। उन्होंने पारी की आखिरी ओवर में जोसुआ लिट्ल के खिलाफ शानदार चक्का जड़ा।
बता दे कि वह आईपीएल इतिहास में 20वें ओवर में सर्वाधिक छक्कें लगाने वाले बल्लेबाज बने हुए हैं। उन्होंने आईपीएल में 20वें ओवर में अब तक 53 छक्कें जड़े हैं।
IPL के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के:
एमएस धोनी- 53
किरोन पोलार्ड- 33
रविंद्र जडेजा- 26