IPL 2023: पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 13 रन से दर्ज की जीत, एक नजर पॉइंट्स टेबल पर डाले
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया। जिसे गुजरात की टीम ने 7 रन जीत लिया। इस जीत के साथ गुजरात की टीम आईपीएल 2023 के अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुँच…
IPL 2023: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में शनिवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच खेला गया। जिसे गुजरात की टीम ने 7 रन जीत लिया। इस जीत के साथ गुजरात की टीम आईपीएल 2023 के अंकतालिका में चौथे नंबर पर पहुँच गई। वहीं, लखनऊ की टीम हार के बावजूद दूसरे नंबर पर बनी हुई है।
दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया। जिसे पंजाब की टीम ने 13 रन से अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ पंजाब की टीम आईपीएल 2023 के अंकतालिका में 5वें नंबर पर पहुँच गई। वहीं, हार के बाद मुंबई की टीम 7वें नंबर पर है।
Punjab Kings Moves To No.5 In The Points Table!#IPL #LSGvGT #GTvLSG #GT #MIvPBKS #PBKSvMI #PBKS pic.twitter.com/lCDpJ7Q2sM
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) April 22, 2023
आईपीएल 2023 रविवार यानी 23 अप्रैल को भी दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3:30 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, दूसरा मैच शाम 7:30 से कोलकाता नाईट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा।